Daily Horoscope
✕

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के हमले में 5 जवान शहीद, पुलिस जवानों के वाहन को विस्फोट कर उड़ाया

Updated: रविवार, 20 मई 2018 (15:49 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट से 5 पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले में किरंदुल-चोलनार मार्ग पर सड़क निर्माण की सुरक्षा ड्यूटी में जा रहे जवानों के वाहन को नक्सलियों ने पुलिया के नीचे बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इसमें उसमें सवार 5 जवान मौके पर ही शहीद हो गए जबकि 2 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
 
दंतेवाड़ा के अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) जीएन बघेल एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए भेजा जा रहा है। इनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। शहीद एवं घायल जवान जिला पुलिस के हैं और वे किरंदुल थाने से रवाना हुए थे।
 
नक्सली वाहन को उड़ाने के बाद शहीद एवं घायल जवानों से 4 इंसास एवं 2 एके-47 राइफल भी लूट ले गए। इस इलाके के बचेली में विकास यात्रा पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इसी सप्ताह पहुंचने वाले हैं। उनकी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा बल पहले से ही अलर्ट पर हैं। इसके बाद भी नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने में कामयाब रहे।
 
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पिछले महीने सुरक्षा बलों के साथ से मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने एवं राज्य के बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ के बाद नक्सलियों में बौखलाहट की खबरें मिलती रही हैं जिसके चलते सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने को पहले से ही कहा गया है। (वार्ता)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... IDBI बैंक निजीकरण पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

अगला लेख