suvichar

चेन्नई में निर्माणाधीन इमारत का मचान गिरने से 1 की मौत, 32 घायल

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (16:15 IST)
चेन्नई। निर्माणाधीन इमारत का मचान गिरने से यहां 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 32 अन्य लोग घायल हो गए। मचान में क्षमता से अधिक लोग चढ़े थे। कन्दंकावादी के पास घटनास्थल पर पहुंचे तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने पत्रकारों को बताया कि घटना शनिवार शाम 7 बजकर करीब 15 मिनट पर हुई।
 
 
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश बबलू नामक 1 व्यक्ति की मौत हो गई। 27 लोगों को बचाया गया है और सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इसके अलावा 5 लोगों को भर्ती नहीं किया गया लेकिन उनका इलाज जारी है।
 
राधाकृष्णन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ओल्ड महाबलीपुरम मार्ग स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती 16 लोगों को अन्यत्र न भेजने का निर्देश दिया है और उनके इलाज का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। भर्ती कराए गए लोगों में से 3 की सर्जरी की गई है। घटना में घायल अन्य 12 लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इमरान को जेल धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

'मेरी हत्या की साजिश रची गई...' सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस बड़े खुलासे से मची खलबली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

अगला लेख