dharma sangrah

चेन्नई में लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (11:06 IST)
चेन्नई। चेन्नई में अवाडी स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स से संचालित कुछ उपनगरीय रेल सेवाएं बुधवार को रद्द कर दी गईं। लोकल ट्रेन (मूर मार्केट-पट्टाबीरम) के दो कोच मंगलवार देर रात अवाडी स्टेशन पर पटरी से उतर गए।
 
दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन खाली थी इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चेन्नई मंडल के रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने मरम्मत कार्य प्रारंभ करवा दिए। जिसके बाद दोनों कोचों को आज सुबह पटरी पर लाया जा सका। घटनास्थल पर पटरियों की मरम्मत का कार्य जारी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद उपनगरीय रेल यातायात प्रभावित हुआ। चेन्नई-सुल्लूरपेटा और आराक्कोनम-तिरुपति के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन समेत लोकल रेल सेवाओं को निरस्त किया गया।
 
मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स से कुछ पैसेंजर स्पेशल का 30 मिनट के अंतराल पर संचालन किया जा रहा है और उपनगरीय रेल यातायात के आज धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। (भाषा) 

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख