biodatamaker

चारधाम यात्रा 18 सितंबर से संचालित करने का निर्णय लिया उत्तराखंड सरकार ने

Updated: शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (12:15 IST)
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा 18 सितंबर से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात ट्वीट कर कहा कि चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू होगी। पर्यटन विभाग इस सिलसिले में शुक्रवार को एसओपी जारी कर सकता है। इस बीच मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने भी पर्यटन समेत यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों और देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।

ALSO READ: चारधाम यात्रा होगी फिर शुरू, जानिए यात्रा नियम और चार धाम के बारे में
 
यात्रा पर लंबे समय से लगी रोक पर गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ प्रतिबंधों के साथ हटा दिया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 800, बद्रीनाथ धाम में 1,000, गंगोत्री में 600, यमुनोत्री धाम में 400 श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दे दी है। चारधाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को 72 घंटे पूर्व तक की कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट अथवा दोहरी वैक्सीन का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही तीर्थयात्रियों को देवस्थानम बोर्ड में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

ALSO READ: चारधाम यात्रा पर लगाई गई रोक उच्च न्यायालय ने हटाई, सरकार ने ली राहत की सांस
 
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यकतानुसार पुलिस फोर्स लगाने को कहा है। भक्त किसी भी कुंड में स्नान नहीं कर सकेंगे। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सचिवालय में चारधाम तैयारियों की बैठक के दौरान संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के लिए समय काफी कम बचा है, वे अपनी सारी तैयारियां पूरी करें। उन्होंने कहा कि चारधाम प्रदेश के लाखों व्यक्तियों के रोजगार और आजीविका का साधन है। चारधाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना, शारीरिक दूरी के मानक का अनुपालन कराना और सैनिटाइजेशन करना सुनिश्चित किया जाए।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, मुनीर जाएंगे ईरान

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

अगला लेख