Hanuman Chalisa

चारधाम श्राइन बोर्ड को कैबिनेट की मंजूरी, उत्तराखंड के 47 मंदिर भी बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में होंगे

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (07:55 IST)
देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने बुधवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित चारधाम सहित प्रदेश के 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के संचालन के लिए चारधाम श्राइन बोर्ड के गठन को अपनी मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के अतिरिक्त उत्तराखंड में मौजूद 47 अन्य मंदिर भी बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आएंगे।
ALSO READ: विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
बोर्ड के गठन के प्रावधान वाले उत्तराखंड चारधाम श्राइन बोर्ड प्रबंधन अधिनियम, 2019 को मंजूरी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई।
 
वैष्णोदेवी और तिरुपति बालाजी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर गठित किए जाने वाले चारधाम बोर्ड को अनिवार्य रूप से वर्ष में कम से कम एक बार बैठक करनी होगी। बोर्ड का कार्य मंदिरों की मरम्मत और तीर्थ पुरोहितों के हकों को संरक्षित रखते हुए उसके संचालन के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख