dharma sangrah
✕

उत्तराखंड चार धाम यात्रा: अगले 36 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान

Updated: सोमवार, 30 मई 2016 (17:02 IST)
उत्तरखंड की चारधाम यात्रा पर मौसम फिर अपना कहर बरपा रहा है। शनिवार को उत्तराखंड में तीन जगहों पर बादल फटने से इस प्रसिद्ध तीर्थयात्रा पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बारिश से चार धाम की यात्रा पर असर पड़ सकता है और यह बाधित हो सकती है।
उत्तराखंड में अगले 36 घंटे तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। नैनीताल, अल्मोड़ा और देहरादून में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। केदारनाथ में चार धाम की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सेफ जोन में रोका गया है। श्रद्धालुओं से दोपहर बाद यात्रा शुरू करने को कहा गया है।
 
गौरतलब है कि उत्तराखंड के टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में बादल फटने से छह व्यक्तियों की मौत हो गई। बादल फटने के मामलों में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई है। भारी बारिश के कारण टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में शनिवार को सिलसिलेवार बादल फटे। बलगाना घाटी में आधे दर्जन से ज्यादा गांवों में सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और चार धाम यात्रा बाधित हो गई है और केदारनाथ जा रहे सैकड़ों यात्री लांबगांव, कोटलगांव और चमियाला में फंस गए। तेज बारिश से कई जगह सड़कें बह गईं, जिसके कारण चारधाम तीर्थयात्री यात्री घंटों फंसे रहे।
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

मध्यप्रदेश के नए DGP की रेस में तीन नाम, UPSC ने वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम भेजे

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

अगला लेख