dharma sangrah
✕

वॉर्नर कोहली, गेल, एबी की RCB को क्यों हरा पाए

Updated: सोमवार, 30 मई 2016 (12:50 IST)
इंडियन प्रीमियर लीग के नौंवें संस्करण का खिताब डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम सनराइज़र्स हैदराबाद ने जीतकर सभी को हैरान कर दिया। सनराइज़र्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मज़बूत टीम को फाइनल में पटखनी दी। 
 
फाइनल मैच से पहले सनराइज़र्स टीम की चर्चा तो थी, लेकिन फेवरेट टीम आरसीबी को ही माना जा रहा था। टॉस पर दारोमदार था, लेकिन वॉर्नर ने टॉस जीतकर ऐसा फैसला लिया जिससे आरसीबी भी खुश हो गई। कोहली ने टॉस बाद कहा कि उन्हें लगा ही नहीं कि टॉस हुआ भी है, क्योंकि वे किसी भी हाल में पहले गेंदबाजी ही करते। 
 
लक्ष्य का पीछा करना आरसीबी की खासियत रही है और वॉर्नर ने उन्हें एक तरह से खुला चैलेंज किया कि, आइए दिखाइए अपनी खासियत। 
 
दोनों टीमों के कप्तानों ने इस पूरे टूर्नामेंट में आगे बढ़कर अपनी टीम को अपने प्रदर्शन से प्रोत्साहित किया, लेकिन फाइनल में परीक्षा थी एक दूसरे से थोड़ा बेहतर होने की और उसमें वॉर्नर आगे रहे। 
 
दोनों टीमों के कप्तानों के बल्ले से आग निकली। युवराज ने एक तेज़ पारी खेली और अगर अंतिम ओवरों में बेन कटिंग ने 15 गेंदों में 39 रनों की झन्नाटेदार पारी खेली तो आरसीबी के लिए क्रिस गेल ने अपना जलवा बिखेरते हुए जीत की राह बनाई। 
 
जब जरूरत थी तब एबी डिविलियर्स, शेन वॉटसन, लोकेश राहुल में से किसी एक ने भी जिम्मेदारी नहीं ली और यही फर्क रह गया और आरसीबी को 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 
 
जब खिताबी मुकाबले में हार इतनी छोटी हो तो ज़रा सी गलतियां याद आती हैं। जैसे लोकेश राहुल ने वॉर्नर का कैच टपकाया जिस पर एक रन हुआ और बाद में बाय के रूप में आसान चौका जाने दिया।
 
अंत मे सनराइज़र्स हैदराबाद टीम बेहतर साबित हुई और इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया जाना चाहिए। वॉर्नर ने जिस तरह बिना स्टार की टीम का नेतृत्व करके खितबा जीता है, उसकी जीतनी तारीफ की जाए, कम है।
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख