Daily Horoscope
✕

रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए : विराट कोहली

Updated: सोमवार, 30 मई 2016 (11:55 IST)
बेंगलुरु। आईपीएल के एक संस्करण में 1,000 के करीब रन बनाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं और एक दिन उनका यह रिकॉर्ड भी कोई और बल्लेबाज तोड़ेगा।

 
बेंगलुरु को रविवार को खेले गए आईपीएल-9 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 8 रन के नजदीकी अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा और उसके विजेता बनने के सपने एक बार फिर चकनाचूर हो गए। हालांकि हार के बाद बेंगलुरु के कप्तान विराट ने कहा कि जिस तरह उनकी टीम खेली, उन्हें उस पर गर्व है।
 
मैच के बाद विराट ने कहा कि जिस तरह टूर्नामेंट में हमारी टीम ने खेल दिखाया, उस पर हमें गर्व है। यह उपलब्धि बेंगलुरुवासियों को समर्पित है। हम रविवार का मुकाबला हार गए लेकिन जनता का समर्थन हमें प्राप्‍त रहा। मैं निराश हूं कि मैच नहीं जीत सके। डेन (डेनियल विटोरी) ने मुझे कहा कि 200 रन बनाने के बावजूद हम हार गए लेकिन प्रशंसकों का समर्थन शानदार रहा।
 
मैच में अपने और एबी डीविलियर्स के विकेट को अहम बताते हुए विराट ने कहा कि मेरा और एबीडी का कम अंतराल में आउट होना बड़ा झटका रहा। अगर मैं और एबी टिके होते तो मुकाबला हमारे पक्ष में होता। मैं सनराइसर्ज को जीत की बधाई देना चाहता हूं। वे इस खिताब के प्रबल दावेदार हैं। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख