sundarkand
✕

Weather Prediction: फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज कुफरी, डलहौजी में बर्फबारी के बाद 'येलो' अलर्ट

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2020 (07:18 IST)
शिमला। मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ गया है और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में पर्यटक स्थल कुफरी और डलहौजी समेत ऊंचाई वाले कई स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई जबकि अन्य जगहों पर बारिश हुई। बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने 'येलो' अलर्ट जारी कर दिया है।
ALSO READ: Weather Prediction : फिर बदला मौसम का मिजाज, 3 दिन बारिश और ओले गिरने के आसार
शिमला मौसम विभाग केंद्र ने 5 मार्च को मध्यम एवं निचले पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ बारिश होने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताते हुए 'येलो' चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग खराब मौसम के कारण संभावित क्षति, चौतरफा तबाही या जीवन को खतरे की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क करने के इरादे से रंग आधारित चेतावनी जारी करता है। 'येलो' चेतावनी मौसम चेतावनी में सबसे कम खतरे का सूचक है।
 
केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बीच पिछले 24 घंटे में कुफरी में 10 सेमी बारिश हुई जिसके बाद खदराला (6 सेमी), गोंडला (3 सेमी) का स्थान रहा।
 
उन्होंने बताया कि डलहौजी में 39 मिमी बारिश हुई जिसके बाद नगरोटा सूरियां (28 मिमी), गुलेर (25 मिमी), राजगढ़ (23 मिमी), रेणुका (20 मिमी), कांगड़ा और धर्मशाला (17-17 मिमी), शिमला और चंबा (16-16 मिमी), उना (13 मिमी) और सोलन (10 मिमी) का स्थान रहा।
 
राज्य में केलांग सबसे सर्द स्थान के तौर पर दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 0 से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक तापमान नाहन में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 4 मार्च से 7 मार्च तक मध्यम एवं ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी एवं बारिश तथा मैदानी एवं निचले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। (फ़ाइल चित्र)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख