ganesh chaturthi

दीप श्रृंखला पर बदला मौसम का मिजाज, बद्रीनाथ और जोशीमठ में हिमपात

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2023 (10:51 IST)
snowfall: पहाड़ी वादियों में मौसम एकदम से बदल गया है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall) हो रही है तो निचले क्षेत्रों में बारिश (raini) क्षेत्रों हो रही है। बद्रीनाथ और जोशीमठ (Badrinath and Joshimath) हल्की बारिश और हिमपात ने सर्दी का अलर्ट जारी कर दिया है। जोशीमठ में भोर के समय पहाड़ियां कोहरे के आगोश में आ गईं।
 
शीतलहर का प्रकोप बढ़ा : वहीं गोरसों बुग्याल, कुंवारी पास, बंशी नारायण, चिनाप वैली, बरमई, एरा टॉप, स्लीपिंग ब्यूटी पीक, बद्रीनाथ धाम सहित आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है। सीमांत नीति माणा घाटी में हल्का हिमपात होने के चलते शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
 
दीप श्रृंखला कोहरे और ठंड के साथ मना रहे : जहां एक तरफ जोशीमठ की पहाड़ियों में हिमवर्षा हो रही है तो वहीं जोशीमठ नगर इलाके में रुक-रुककर बारिश होने के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में दीप श्रृंखला कोहरे और ठंड के साथ मनाई जा रही है। यहां रहने वाले लोग गिरते तापमान और ठंड के अहसास के साथ दीप पर्व का स्वागत कर रहे हैं।
 

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में तापमान गिरा : पहाड़ों का गिरता तापमान मैदानी क्षेत्रों को भी अपनी आगोश में ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की-फुल्की बारिश ने तापमान नीचे ला दिया है जिसके चलते अब लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। लेकिन इस बारिश ने वातावरण में फैल रहे पॉल्यूशन के धीमे जहर को भी कम कर दिया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख