Daily Horoscope
✕

पाक सैनिकों ने पुंछ में किया संघर्षविराम उल्लंघन

Updated: रविवार, 3 दिसंबर 2017 (14:57 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सैनिकों ने रविवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा पर स्थित खारी करमारा क्षेत्र में सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की और यह करीब 1 घंटे तक जारी रही। उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का प्रभावी तरीके से जवाब दिया।
 
अधिकारी ने कहा कि ताजा संघर्षविराम उल्लंघन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नियंत्रण रेखा पर 3 दिन तक गोलाबारी नहीं करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने रविवार को फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पिछले सप्ताह 27-29 नवंबर के बीच पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी जिले के कई सेक्टरों में गोलाबारी की थी। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख