dharma sangrah
✕

CBI ने अपने पूर्व हेड कांस्टेबल पर दर्ज किया केस, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2024 (23:25 IST)
Case registered against former head constable of CBI : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपने पूर्व हेड कांस्टेबल और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने 4 वर्षों में 2 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित की जो आय के वैध स्रोतों से 70 प्रतिशत अधिक है। सीबीआई ने यह भी पाया कि आरोपी ने 1.26 करोड़ रुपए कथित तौर पर खर्च किए।
 
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी ने 4 वर्षों में 2 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित की जो आय के वैध स्रोतों से 70 प्रतिशत अधिक है।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी में सीबीआई की भ्रष्टाचाररोधी तृतीय इकाई में तैनात अकील-उज-जमां खान, उसकी पत्नी और बेटे को नामजद किया गया है जिन्होंने एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2018 तक संबंधित संपत्ति कथित तौर पर अर्जित की।
 
सीबीआई ने आरोप लगाया कि खान की संपत्ति, जांच की अवधि की शुरुआत यानी एक अप्रैल 2014 के 8,515 रुपए से बढ़कर 31 मार्च 2018 यानी जांच की अवधि की समाप्ति तक 3.73 करोड़ रुपए हो गई। सीबीआई ने यह भी पाया कि आरोपी ने इस अवधि के दौरान 1.26 करोड़ रुपए कथित तौर पर खर्च किए थे।
ALSO READ: ईडी और सीबीआई छापों को लेकर बालाघाट में क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा अर्जित 2.93 करोड़ रुपए की वैध आय को घटाने के बाद वह 2.07 करोड़ रुपए का संतोषजनक हिसाब नहीं दे सका, जो उसकी कुल आय से 70 प्रतिशत अधिक है।
 
खान 1993 में बीएसएफ से प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में आया था और मार्च 1997 में उसे एजेंसी में शामिल कर लिया गया था। उसने 2021 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
(भाषा) Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख