sundarkand
✕

गुजरात में हिंसक प्रदर्शन के बाद भीड़ पर हत्या का मामला दर्ज

Updated: मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (23:20 IST)
तापी (गुजरात)। गुजरात के तापी जिले के दोसवाड़ा में जस्ता गलाने के एक संयंत्र के निर्माण के विरोध में हुए प्रदर्शन के एक दिन बाद 200-250 अज्ञात लोगों की भीड़ पर मंगलवार को हत्या तथा अन्य आरोपों में मामले दर्ज किए गए। इस विरोध प्रदर्शन के हिंसक रूप ले लेने की घटना में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

ALSO READ: गुजरात में हाईवे पर दिखाई दिए 5 शेर, वीडियो हुआ वायरल
 
अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र के निर्माण के संबंध में गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सोमवार को आयोजित एक जनसुनवाई के दौरान लगभग 2 दर्जन जनजातीय गांवों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के 118 गोले छोड़ने पड़े थे और 2 हथगोलों का इस्तेमाल किया गया था। 
 
सोनगढ़ पुलिस थाने के उपनिरीक्षक राजेश वसावा ने बताया कि 200-250 अज्ञात लोगों की भीड़ पर भारतीय दंड संहिता, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानून तथा आपदा प्रबंधन कानून की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
अधिकारियों के अनुसार कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई रद्द करने के बाद स्थल से जा रहे कुछ लोगों ने सड़क को अवरुद्ध किया और अपनी मांग मनवाने के लिए कलेक्टर से लिखित में आश्वासन मांगा। उन्होंने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र को खाली करवाने आए पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। अधिकारियों ने कहा कि घटना में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसमें एक उपाधीक्षक और निरीक्षक भी शामिल हैं। होमगार्ड के 2 कांस्टेबल को सिर में गंभीर चोट आई है जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि उनके 10 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख