Daily Horoscope
✕

तोड़फोड़ और लूट के आरोप में आजम खान पर फिर दर्ज हुआ मुकदमा

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (08:54 IST)
रामपुर। सपा सांसद और उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान के भूमाफिया घोषित होने और कई मुकदमे दर्ज होने के बाद उनके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ तोड़फोड़ करने और लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
दुकान में तोड़फोड़ व लूट की : आजम पर एक दुकानदार गगन लाल की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और 16,500 रुपए लूटने का मामला दर्ज हुआ है। घटना 13 फरवरी 2013 की है। इस मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर आलेहसन, तत्कालीन जिला सहकारी संघ के चेयरमैन मास्टर जाफर और तत्कालीन सहकारी संघ के सचिव कामिल खां पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था तथा सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया था।
ALSO READ: सांसद आजम खान पर बकरी चोरी का 82वां केस दर्ज,हिस्ट्रीशीट खोलने की भी तैयारी
82 मामले दर्ज हैं आजम खान पर : आजम खान पर पुलिस ने अब तक 82 मुकदमे दर्ज किए हैं तथा वे देश के ऐसे पहले सांसद बन गए हैं जिनके खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मुकदमे आजम पर हाल ही में सांसद बनने के बाद दर्ज हुए हैं।
ALSO READ: आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी और बेटों पर भी दर्ज हुआ मुकदमा
जमीनों पर कब्जे के 28 मुकदमे : उन पर जमीनों पर कब्जे करने के आरोपों में 28 मुकदमे दर्ज हैं। ये जमीनें अधिकांश किसानों की हैं। भैंस चोरी प्रकरण, किताबों की चोरी, शेर की मूर्ति चुराने और 2700 खैर के पेड़ों की चोरी के मामले भी उन पर दर्ज हैं।
ALSO READ: योगी सरकार में उपचुनाव से पहले ‘अपराधी नंबर-1’ बने आजम खान !
अखिलेश ने किया था बचाव : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजम खान के बचाव में 13 सितंबर को रामपुर पहुंचे थे। आजम खान काफी लंबे समय से गायब हैं। वे 2 महीने में सिर्फ एक बार ईद पर आए थे। सपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में वे नहीं पहुंचे। यहां अखिलेश यादव के मौजूद होने के बावजूद आजम ने जाना जरूरी नहीं समझा।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

मध्यप्रदेश के नए DGP की रेस में तीन नाम, UPSC ने वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम भेजे

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

अगला लेख