Hanuman Chalisa
✕

फोर्टिस अस्पताल की मुश्किल बढ़ी, दर्ज हुआ मामला

Updated: रविवार, 10 दिसंबर 2017 (11:58 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने डेंगू से 7 साल की बच्ची की मौत के मामले गुरुग्राम के  फोर्टिस अस्पताल में खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज  ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। विज ने अपने ट्वीट में एफआईआर नंबर (639) भी  जारी किया है और बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने गुरुग्राम के सुशांत लोक पुलिस स्टेशन  यह मामला दर्ज कराया है।
 
विज ने अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 7 साल की लड़की के इलाज के लिए 16 लाख रुपए  का भारी-भरकम बिल वसूलने के बावजूद लड़की की मौत हो जाने के मामले में शनिवार को  शहरी प्राधिकरण को खत लिखकर अस्पताल की जमीन लीज रद्द करने का निर्देश दिया था।  उन्होंने कहा था कि निजी अस्पतालों की मनमानी बर्दश्त नहीं की जाएगी। अस्पतालों और  डॉक्टरों को अपने रवैए में सुधार लाना होगा।
 
दिल्ली के द्वारका में रहने वाले जयंत सिंह की 7 वर्षीय बेटी आद्या सिंह को डेंगू के  इलाज के लिए पहले रॉकलैंड में दाखिल कराया गया था। बाद में उसे फोर्टिस अस्पताल में  भर्ती कराया गया। अस्पताल में आद्या के इलाज का 16 लाख रुपए का भारी-भरकम बिल  वसूला और उसकी जान भी नहीं बची।
 
आद्या के इलाज के बिल में 4 लाख रुपए की राशि तो दवाई की थी। उसके इलाज के  लिए अस्पताल ने जो बिल बनाया उसमें 2,700 दस्ताने, 660 सीरिंज और 900 गाउन की  राशि भी शामिल की गई जबकि 2 लाख 17 हजार रुपए जांच के नाम पर लिए गए। 
 
मामले की जांच के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डॉक्टर राजीव  वढेरा की अध्क्षता में एक समिति का गठन किया गया था। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही  कार्रवाई की गई है। सरकार ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर माना कि बच्ची की  मौत सामान्य नहीं, बल्कि हत्या थी। लड़की को डेंगू होने के संबंध में मुख्य चिकित्सा  अधिकारी को सूचित नहीं करने पर भी नोटिस दिया गया है। (वार्ता)
Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख