Daily Horoscope
✕

राहुल ने फिर पूछा मोदी से सवाल, क्या जवाबदारी लेगी आपकी सरकार...

Updated: रविवार, 10 दिसंबर 2017 (13:09 IST)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जीएसटी और नोटबंदी की मार से गुजरात का व्यापार नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी से सवाल किया कि क्या आपकी सरकार इसकी जवाबदारी लेगी ?

राहुल गांधी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री से आज 12 वां सवाल करते हुए कहा कि गुजरात की जनता पिछले 22 वर्षों का जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा, '22 सालों का हिसाब गुजरात मांगे जवाब।'
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा है कि गुजरात में बड़े उद्योगपति मस्त है और छोटे उद्योग धंधे जीएसटी और नोटबंदी की मार से त्रस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'छोटे-मँझले कारोबारी त्रस्त, बड़े उद्योगपति हैं मस्त। जीएसटी और नोटबंदी की दोहरी मार, सूरत-राजकोट-अलंग-अंजार, नष्ट किए गुजरात के व्यापार। गांधी ने मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कहा, 'क्या जवाबदारी लेगी आपकी सरकार?'
 


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह भी पूछा कि अब तक वह 10 सवाल पूछ चुके हैं लेकिन किसी का भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी इनमें से एक का भी जवाब नहीं दिया है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, क्या संसद में बहुमत के नंबर गेम में फंसेगा पेंच?

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

अगला लेख