sundarkand

नोएडा में बस पलटी, कांच फोड़ स्कूली बच्चों को निकाला

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (12:22 IST)
नोएडा। नोएडा में स्कूली बच्चों से भरी एक मिनी बस सोमवार सुबह पलट गई। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में शशि चौक के पास सुबह करीब 7.30 बजे हुए इस हादसे में कुछ बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
 
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे 9 स्कूली बच्चों और 2 अध्यापिकाओं को लेकर जा रही विश्व भारती पब्लिक स्कूल की बस शशि चौक पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
 
उन्होंने बताया कि बस पलटने से उसमें सवार बच्चे और शिक्षिकाएं फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों और अध्यापिकाओं को सकुशल बाहर निकाला। कुछ बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
 
दीक्षित ने बताया कि बस एक प्राइवेट ट्रैवलर की थी। वह स्कूल की बस नहीं थी। बस मालिक ने सुरक्षा के पूरे मानक पूरे नहीं किए थे। इस मामले में संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस हादसे के कारण शशि चौक पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख