Hanuman Chalisa
✕

बुरहान वानी की बरसी से पहले जेकेएलएफ प्रमुख मलिक हिरासत में, हुर्रियत नेता फारुक नजरबंद

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (01:03 IST)
श्रीनगर। हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की दूसरी बरसी से पहले जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासिन मलिक को हिरासत में ले लिया गया है जबकि हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के प्रमुख मीरवायज उमर फारुक को उनके निगीन आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलिक को मैसूमा में उनके घर से हिरासत में लिया गया। उन्हें मैसूमा थाने में हवालात में रखा गया है। हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी हैदरपुरा में अपने घर पर अब भी नजरबंदी में हैं। वैसे उन्हें समीप की मस्जिद में जुम्मे की नमाज पढ़ने जाने दिया गया लेकिन फिर से नजरबंद कर दिया गया।
 
अलगाववादियों ने 8 जुलाई को घाटी में हड़ताल का आह्वान किया है। अधिकारी के अनुसार प्रशासन ने भी ग्रीष्मकालीन राजधानी के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद के आसपास निषेधाज्ञा लगा दी और वहां जुम्मे की नमाज नहीं पढ़ने दी गई। वानी 8 जुलाई 2016 को दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकरनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उसके मारे जाने के बाद घाटी में लंबे समय तक प्रदर्शन हुआ था। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख