sundarkand
✕

बर्दवान में विस्फोट में टीएमसी कार्यालय नष्ट

Updated: सोमवार, 8 मई 2017 (08:20 IST)
बर्दवान। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यालय रविवार को विस्फोट में नष्ट हो गया। संदेह है कि इमारत के भीतर रखी विस्फोटक सामग्री से यह विस्फोट हुआ।
 

पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने बताया कि विस्फोट शाम करीब 6 बजे तृणमूल के ऑसग्राम के पिचकुडी धाल कार्यालय में हुआ। उन्होंने कहा कि इमारत के अंदर विस्फोट हुआ और हमने सीआईडी बम निष्क्रय दस्ते से अनुरोध किया है कि विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाएं। हम जांच कर रहे हैं। 
 
अग्रवाल ने कहा कि एक मंजिला इमारत कम आबादी वाले इलाके में हैं। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि विस्फोट में कोई जख्मी हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि हमें कोई शव या विस्फोट में जख्मी हुआ कोई व्यक्ति नहीं मिला है लेकिन हम अब भी पूरे स्थान की जांच कर रहे हैं। यह अफवाह है कि कुछ लोग इसमें जख्मी हुए हैं तथा हमने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था कि विस्फोट में 3 व्यक्ति जख्मी हुए थे।
 
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस सूत्रों ने आरोप लगाया कि ऑसग्राम के पिचकुडी धाल में स्थित पार्टी दफ्तर पर कुछ बदमाशों ने बम फेंके हैं। 2 अक्टूबर 2014 को भी बर्दवान कस्बे के खगरागढ़ में एक मकान में विस्फोट हुआ था जिसमें 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बाद में पता लगाया कि मारे गए दोनों व्यक्ति जमीयत उल मुजाहिदीन के थे, जो बांग्लादेश में सक्रिय हैं। (भाषा)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख