Hanuman Chalisa

चीन ने भारत से रिश्ते सुधारने के लिए दिया 4 सूत्री प्लान

सोमवार, 8 मई 2017 (08:09 IST)
चीन-भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन ने मतभेदों को दूर करने और रिश्तों को गहरा करने के लिए 4 सूत्री पहल का प्रस्ताव किया है जिसमें उसके ‘वन बेल्ट, वन रोड’ परियोजना को भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ से मिलाने और मुक्त व्यापार समझौते पर फिर से बातचीत करना शामिल है।
 
प्रस्ताव को चीनी राजदूत लुओ झाओहुई ने आगे बढ़ाया है। इसमें ‘चीन-भारत ट्रीटी ऑफ गुड नेबरलाइनेस एंड फ्रेंडली को-ऑपरेशन’ पर बातचीत शुरू करना और दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का जल्दी हल तलाशने के लिए प्राथमिकताएं तय करना शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि अव्वल तो चीन-भारत ट्रीटी ऑफ गुड नेबरलाइनेस एंड फ्रेंडली को-ऑपरेशन पर वार्ता शुरू करना। दूसरे, चीन भारत मुक्त व्यापार समझौते पर फिर से बातचीत शुरू करना। तीसरे, सीमा मुद्दे के जल्द हल के लिए प्रयास करना। चौथे, चीन की ‘वन बेल्ट वन रोड इनिशिएटिव’ और भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को एकसाथ मिलने की संभावना को सक्रियता से तलाशना। 
 
चीनी राजदूत ने यह टिप्पणी शुक्रवार को रक्षा थिंक टैंक यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूट में की लेकिन बंद कमरे में किए गए उनके संबोधन की विषयवस्तु रविवार को जारी की गई है।
 
भारत-पाक रिश्तों का हवाला देते हुए लुओ ने कहा कि अगर दोनों पक्ष स्वीकार करें तो चीन दोनों के देशों के मतभेदों का समाधान कराने के लिए मध्यस्थता करने की इच्छा रखता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते क्षेत्रीय स्थिरता और चीन के हितों के लिए अनुकूल हैं। (भाषा)
Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई*

वडोदरा-भरूच हाईवे पर आज से नया टोल टैक्स लागू, जा‍निए कितना लगेगा टोल?

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो: मुख्यमंत्री

अगला लेख