Hanuman Chalisa

हिंसक झड़प के बाद उप्र के डीजीपी ने सहारनपुर का दौरा किया

सोमवार, 8 मई 2017 (08:00 IST)
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह ने रविवार को कहा कि कोई भी शब्बीरपुर गांव से नहीं भागा। गांव में शुक्रवार को 2 समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
 
सिंह और प्रधान सचिव (गृह) देवाशीष पांडेय ने कहा कि जिले के शब्बीरपुर और सड़क दुधाली गांवों में हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दो वरिष्ठ अधिकारियों की जिले में 2 घटनाओं के सिलसिले में राजनीतिक दलों के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी।
 
सिंह और पांडेय ने कहा कि सहारनपुर संभाग के संबद्ध अधिकारियों को इस बात को सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि ईद का त्योहार और आगामी स्थानीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएं।
 
पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि ग्रामीण झड़प के बाद शब्बीरपुर से नहीं भागे हैं। कुछ निवासी अपने घायल रिश्तेदारों के साथ हैं और कई अन्य वहां नहीं हैं, क्योंकि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्‍थापित होंगे 'शोधपीठ', योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

PM आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव भी हिरासत में

अगला लेख