biodatamaker
✕

बुराड़ी कांड में सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, फांसी के लिए स्टूल और तार लाए थे परिवार के लोग

Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (09:18 IST)
नई दिल्ली। बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों के रहस्यमयी तरके से मृत मिलने के मामले में कुछ और जानकारियां सामने आई हैं। सीसीटीवी फुटेज में परिवार के कुछ सदस्यों को उन स्टूलों और तारों को लाते देखा जा सकता है जिनका प्रयोग बाद में फांसी लगाने में किया गया। 
 
परिवार के घर के सामने वाले घर के बाहर लगे कैमरे के फुटेज में दिखता है कि परिवार की बड़ी बहू सविता और उसकी बेटी नीतू पांच स्टूल ला रही हैं। इन्हीं स्टूलों को बाद में परिवार के लोगों ने फांसी लगाने में प्रयोग किया। फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार, भुवनेश और ललीत ने दुकान बंद करने के बाद रस्सी और तार लेकर भूतल से पहली मंजिल स्थित घर गए थे। 
 
इस बीच दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि 11 मौत की मिस्ट्री का राज खुल गया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इस कांड का खुलासा करते हुए कहा कि उसकी जांच में सामने आया है कि इन 11 लोगों ने खुद आत्महत्या की है।
 
दिल्ली पुलिस के मुताबिक पूरा परिवार ने डायरी के मुताबिक ही आत्महत्या की है। बताया जाता है कि परिवार के छोटे बेटे में उसके पिता की आत्मा आती थी। उसी के कहने पर परिवार ने खुद को खत्म करने का कदम उठाया।  
 
पुलिस को 5 जून 2013 से 18 जून 2018 के रजिस्टर मिले हैं। इस दौरान 11 रजिस्टरों में मौत की सिलसिलेवार इबादतें लिखी गईं। 30 जून के रजिस्टर में आखिरी मौत की इंट्री है।
 
बेटा करता था पिता से बातचीत : खबरों के मुताबिक ललित 2011 से अपने मृत पिता से सपने में बातचीत करता था, जिसे वो रजिस्टर में लिखता था। ललित अपने पूरे परिवार के साथ रोजाना दिन में तीन बार घर में ही एक विशेष पूजा करता था। यह पूजा सुबह 8 बजे, दोपहर 12 बजे और फिर रात 10 बजे होती थी। लंबे अरसे से घर में यह पूजा हो रही थी। पूरा परिवार ललित का अनुसरण करता था।
 
छोटे बेटे में आती थी आत्मा : बताया जाता है कि परिवार का छोटा बेटा ललित अंधविश्वास में था। बताया जाता है कि उसमें आत्मा आती थी और उसके कहे के मुताबिक ही परिवार काम करता था। ललित के कहे अनुसार ही उन्होंने यह आत्महत्या का कदम उठाया। उसने कहा कि आत्मा ने कहा कि वह प्रकट होकर उन सबको बचा लेगी।
 
रजिस्टर में है हर कार्यकलाप की इंट्री : दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि एक डायरी मिली है, जिसके अनुसार ही लोगों ने आत्महत्या की है। इस डायरी में कई बातें लिखी है, जिसके अनुसार परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया। छोटे बेटे ललित ने ही परिवार को कई काम के बारे में बताया था, जिसके मुताबिक उनके परिवार के काम भी हुए थे।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख