dharma sangrah

मुंबई में बड़ा हादसा, 2 मंजिला इमारत गिरने से 3 की मौत, 10 घायल

Updated: शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (11:16 IST)
मुख्य बिंदु
मुंबई। मंबई में भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक 2 मंजिला इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों के घायल होने की भी खबर है।
 
हादसा मुंबई के गोवंडी इलाके के शिवाजी नगर स्थित प्लॉट नंबर 3 पर हुआ। बीएमसी और फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य जारी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया, 'दमकल की सात गाड़ियां और दमकल की एक बचाव वैन और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।'
 
उन्होंने बताया कि घटना में 10 लोग घायल हो गए। साथ ही बताया कि उनमें से सात को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जबकि तीन अन्य को सायन में लोकमान्य तिलक मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
 
इस बीच रायगढ़ कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया कि भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने 15 लोगों को बचा लिया है।
 
मौसम विभाग ने आज भी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों, विदर्भ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

अगला लेख