Daily Horoscope
✕

बुराड़ी कांड में फिर बड़ा खुलासा, रजिस्टर में लिखा- नहीं देख सकेंगे अगली दिवाली, सामने आया बाबा का एंगल

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (11:59 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई 11 लोगों की आत्महत्या की गुत्थी उलझती ही जा रही है। अब चुंडावत परिवार से प्राप्त रजिस्टर में भटकती आत्मा का जिक्र है। इसमें आशंका जाहिर की गई है कि परिवार अगली दीवाली नहीं देख सकेगा।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से एक ललित सिंह चुंडावत के शरीर में कथित तौर पर उसके पिता की आत्मा आती थी और इसके बाद वह अपने पिता की तरह हरकतें करता था और नोट लिखवाया करता था।
 
रजिस्टर में 11 नवंबर, 2017 की तारीख में ललित ने परिवार के कुछ हासिल करने में विफल रहने के लिए किसी की गलती का जिक्र किया है। उसमें कहा गया है कि धनतेरस आकर चली गई। किसी की पुरानी गलती की वजह से कुछ प्राप्ति से दूर हो। अगली दीवाली न मना सको। चेतावनी को नजरंदाज करने की बजाय गौर किया करो।
 
बीड़ी वाले बाबा से मिलता था परिवार : इस बीच एक अज्ञात शख्स ने पुलिस को चिट्ठी लिखकर दावा किया कि वह और भी चौंकाने वाला है। पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी में उस अज्ञात शख्स ने यह दावा किया है कि परिवार और किसी तांत्रिक के बीच संपर्क था और परिवार लगातार उस बाबा से सलाह मशविरा कर रहा था।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

डूबा देश का सबसे बड़ा बैंक और चली गई राष्ट्रपति की कुर्सी! पैराग्वे के राजनीतिक संकट की पूरी कहानी

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में AQI 450 पार, शमी का टेस्ट संन्यास

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

अगला लेख