biodatamaker

सीमा पार करते ही पाक घुसपैठिया गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (14:38 IST)
जम्मू। जम्मू में सुचेतगढ़ सेक्टर के आरएसपुरा इलाके में सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 22 वर्षीय एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि सीमा पर बाड़ को पार करते ही पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान अली रजा नाम के इस युवक ने कहा कि वह पाकिस्तान के सियालकोट के पसरूर में दर्जी है। उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की गई है।
 
उन्होंने कहा कि जवानों ने देखा कि आज तड़के अंधेरे का फायदा उठाकर एक शख्स सीमा पार कर घुसने की कोशिश कर रहा है। बाद में उसे सीमा पर बाड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पिछले महीने अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से खोदी जा रही 14 फुट लंबी सुरंग का पता लगाकर घुसपैठ की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया था। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख