सम्बंधित जानकारी
- BSF Recruitment 2019 : बीएसएफ में निकलीं बंपर वेकेंसियां, यह है आवेदन प्रक्रिया
- छत्तीसगढ़ में BSF गश्ती दल पर नक्सली हमला, 4 जवान शहीद
- बीएसएफआई का चुनाव लड़ेंगे पंकज आडवाणी, 23 मार्च को बेंगलुरु में होंगे चुनाव
- अब पीछे हटने का प्रश्न ही कहां है?
- Pulwama attack : कश्मीर में 14 सालों बाद बीएसएफ की तैनाती, कुछ बड़ा होने वाला है...
भारत पाक सीमा के पास से बीएसएफ ने पाक नागरिक पकड़ा, दस्तावेज जब्त
फिरोजपुर (पंजाब)। पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से 38 साल के एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों ने बताया कि पाकिस्तान नागरिक याकूब टौबा टेक सिंह जिला स्थित कमालिया गांव का रहने वाला है। बीएसएफ कर्मियो ने उसे शुक्रवार को डोनाल्ड राय दीनानाथ सीमा चौकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा।
उन्होंने बताया कि उसके पास से कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। मामले की तहकीकात चल रही है। (भाषा)
