suvichar
✕

बीएसएफ ने गुरदासपुर में पाक महिला घुसपैठिए को मार गिराया

Updated: सोमवार, 15 मई 2017 (12:45 IST)
file photo
गुरदासपुर। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार तड़के भी गुरदासपुर की बरियाल पोस्ट पर बीएसएफ ने महिला पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। 
 
घुसपैठिया भारत की सरहद के अंदर तक घुस चुका था। बीएसएफ ने पोस्ट की पिलर नंबर 15/3 के पास मार गिराया है। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र लगभग 60 साल की थी, वह बॉर्डर से करीब 60 मीटर की दूरी पर थी।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पाकिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी कर रहा है। हाल ही में जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के बाद नौशेरा सेक्टर के सीमावर्ती गांवों से 900 से अधिक लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। इन्हें जिला प्रशासन की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। (एजेंसी)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुस्कान कैदी नंबर 396, साहिल 395… जेल में बदली पहचान, जानिए जेल में दोनों को क्या काम मिलेगा?

अगला लेख