Daily Horoscope
✕

मुझे भारतीय विरासत पर बहुत गर्व है : प्रीत भरारा

Updated: सोमवार, 15 मई 2017 (12:29 IST)
न्यूयॉर्क। मुझे अपनी भारतीय विरासत पर बहुत गर्व है जिसने अन्य लोगों के प्रति  अधिक सहिष्णु और करुणावान बनाया है, यह बात भारत में जन्मे और मैनहटन में पूर्व शीर्ष संघीय अभियोजक रहे प्रीत भरारा ने कहीं। 
 
सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क के अमेरिकी अटॉर्नी भरारा की ओर से इस्तीफा देने से इंकार किए जाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। फिलहाल भरारा न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ में ‘स्कॉलर इन रेजीडेंस’ हैं। यहां वे आपराधिक एवं सामाजिक न्याय, ईमानदार सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा और कॉर्पोरेट जवाबदेही जैसे मुद्दों पर  काम कर रहे हैं।
 
पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के डीन ट्रेवर मोरिसन के साथ बातचीत के दौरान भरारा ने कहा कि मैं एक अमेरिकी हूं। मैं एक भारतीय-अमेरिकी हूं। मुझे  अपनी पृष्ठभूमि, अपने मूल और मेरी विरासत पर बहुत गर्व है। मैं स्प्रिंगस्टीन का बड़ा प्रशंसक हूं लेकिन भांगड़ा संगीत भी सुनता हूं। यह एक तरह का पंजाबी संगीत है। 
 
उन्होंने कहा कि पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी को नियुक्त किया। कुछ लोगों के दिमाग में यह कोई छोटी चीज नहीं है इसलिए मैं इसकी  सराहना करता हूं। (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख