suvichar
✕

बिहार के सिवान में एक और पुल ढहा, 1 सप्ताह में दूसरा हादसा

Updated: शनिवार, 22 जून 2024 (15:45 IST)
सिवान। बिहार के सिवान जिले में शनिवार को एक छोटा पुल ढह गया जो एक सप्ताह से भी कम समय में इस तरह की दूसरी ऐसी घटना है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
 
जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि यह पुल सुबह करीब पांच बजे ढह गया, जो दरौंदा और महाराजगंज ब्लॉक के गांवों को जोड़ने वाली नहर पर बनाया गया था।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि यह पुल बहुत पुराना था और संभवत: नहर से पानी छोड़े जाने पर खंभे ढह गए। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि जब तक इस पुल को बहाल नहीं कर दिया जाता, तब तक प्रभावित गांवों के निवासियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
 
दरौंदा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों का दावा है कि पुल का निर्माण 1991 में तत्कालीन महाराजगंज विधायक उमाशंकर सिंह के योगदान से हुआ था।
 
इससे पहले मंगलवार को अररिया जिले में करीब 180 मीटर लंबा एक नवनिर्मित पुल ढह गया था, जिसके बाद ग्रामीण निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी थी।
 
गौरतलब है कि बिहार में नदियों और अन्य जल निकायों पर बने बड़े और छोटे पुलों से जुड़ी कई दुर्घटनाएं हुई हैं। हालांकि ऐसी घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इनसे सार्वजनिक कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख