dharma sangrah
✕

पूर्व सैनिक चलाता देह व्यापार का अड्‍डा, व्हाट्‍सएप के जरिए होता था संपर्क

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (18:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक देह व्यापार के एक अड्‍डे का भंडाफोड़ किया है। रैकेट को चलाने के लिए व्हाट्‍सएप के जरिए लड़कियों के फोटो भिजवाए जाते थे। 
 
शाहपुरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दानापानी रेस्टोरेंट के पास एक काले रंग की कार में कुछ लोग संदिग्ध हालत में देखे गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस तो कार में युवती और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
 
एसपी (भोपाल दक्षिण) राहुल लोढा के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें मुंबई निवासी 22 साल की युवती, 32 वर्षीय दिलीप गोयल उर्फ गोल्डी, अर्जुन पाल शामिल हैं। रैकेट का सरगना गोल्डी सेना में काम कर चुका है। बताया जा रहा है कि रैकेट में शामिल ग्राहकों को उपयोग किए गए कंडोम के जरिए ब्लैकमेल भी किया जाता था और उनसे पैसे वसूल किए जाते थे। 
 
पुलिस के अनुसार गोल्डी 2003 से 2012 तक सेना में राइफलमैन था। उस पर आरोप है कि वह तकरीबन आधा दर्जन एजेंटों के साथ मिलकर भोपाल में देह व्यापार के रैकेट का संचालन करता था। एजेंट ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस ऐड के जरिए क्लाइंट से संपर्क करते थे। इसके लिए व्हाट्‍सएप ग्रुप भी बनाए थे जिसमें लड़कियों की तस्वीरें और अन्य जानकारी भेजी जाती थी।
 
पुलिस के मुताबिक गोल्डी लड़कियों की व्यवस्था करता था जो भोपाल में 7 से 10 दिन तक रहती थीं और प्रति क्लाइंट या प्रतिदिन के हिसाब से काम करती थीं। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां दिल्ली, मुंबई, बिहार आदि स्थानों से बुलवाई जाती थीं। गोल्डी का घरेलू नौकर भी क्लाइंट लाने में मदद करता था। 
 
गोल्डी ने पूछताछ में बताया कि वह देशभर में सेक्स रैकेट चलाने वालों के संपर्क में था। पुलिस को छापेमारी में 50 इस्तेमाल किए हुए कंडोम भी मिले हैं, जिन्हें कथित तौर पर क्लाइंट्स को ब्लैकमेल करने के लिए उपयोग किया जाता था।

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख