dharma sangrah
✕

सेक्स रैकेट चलाने वाले तीन लोग गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (13:58 IST)
नोएडा (उत्तर प्रदेश)। नौकरी का झांसा देकर पूर्वोत्तर राज्यों की लड़कियों को देह व्यापार के धकेलने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कल रात 15 वर्षीय एक युवती बदहवास हालत में हैसदरपुर कॉलोनी के पास पुलिस को मिली।

बातचीत करने पर उसने पुलिस को बताया कि तीन लोग उसे कार में बैठाकर जबरन देह व्यापार कराने ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-39 पुलिस ने कार में बैठे तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान ओंकार, समीर उर्फ मकसूद और अनूप के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में शामिल महिला मोनिका फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि मोनिका किशोरी को दिल्ली में नौकरी दिलवाने के बहाने असम से लेकर आई थी।

यहां मोनिका ने किशोरी को ओंकार, समीर और अनूप के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि तीनों किशोरी को बंधक बनाकर रखते थे, उसके साथ मार-पीट करते और रोजाना किसी न किसी ग्राहक के पास भेजते। आज भी वह किशोरी को लेकर किसी ग्राहक के पास ही जा रहे थे, लेकिन मौका पाकर वह कार से कूछ गई और पुलिस को मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस गिरोह के अन्य लोगों को तलाश रही है।

पुलिस किशोरी के पुराने ग्राहकों को भी तलाश रही है। अधिकारी ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह एनसीआर में संगठित रूप से देह व्यापार का धंधा करने वालों का कोई गिरोह है। पुलिस गिरोह के सभी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख