मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bodies of 2 more people found missing in Gaurikund landslide
Last Updated :रुद्रप्रयाग , शनिवार, 12 अगस्त 2023 (22:02 IST)

गौरीकुंड भूस्खलन में लापता 2 और लोगों के मिले शव, खोजबीन अभियान अब भी जारी

Landslide case in Gaurikund
Gaurikund landslide Csae : बीते 3 अगस्त 2023 की रात्रि श्री केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 18 लोगों में से 2 लोगों के शव शनिवार सुबह मिले हैं। एसडीआरएफ की सर्चिंग के दौरान 5 शव पूर्व में ही बरामद कर लिए गए थे, जबकि लापता अन्य लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन निरंतर 9 दिनों से लगातार चलाया जा रहा था।

रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार के अनुसार यह खोजबीन आगे भी जारी रहेगी। जो शव शनिवार सुबह बरामद हुए उनकी शिनाख्त अनिता वोहरा पत्नी अमर वोहरा व जटिल पुत्र अमर वोहरा, निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

हादसे में लापता हुए 23 में से अब तक कुल प्राप्त शवों की संख्या 7 हो गई है।शेष की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें
अभिनेता रजनीकांत ने किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन