dharma sangrah
✕

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में 2 की मौत, हमलावर गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (11:58 IST)
जम्मू। जम्मू शहर के बीचों-बीच स्थित भीड़-भाड़ वाले बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले में घायल हुए 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हमले में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के मट्टन गांव के निवासी मोहम्मद रियाज ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में आज तड़के दम तोड़ दिया। घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने उसे हमले को अंजाम देने को कहा था।
 
जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एम के सिन्हा ने बताया कि कुलगाम के खानपोरा-दस्सें गांव के निवासी यासिर जावेद को हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर (कुलगाम) फारूक अहमद भट्ट उर्फ ‘उमर’ ने हमले को अंजाम देने को कहा था।
 
उन्होंने बताया कि एक रात पहले कुलगाम से निकलने के बाद भट्ट ग्रेनेड के साथ गुरुवार सुबह जम्मू पहुंचा था। हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे शहर की बाहरी सीमा के पास नगरोटा में गिरफ्तार कर लिया था।
 
पुलवामा आतंकवादी हमले के केवल तीन सप्ताह बाद ही जम्मू में यह ग्रेनेड हमला किया गया है। 14 फरवरी को सीआरपीएफ पर हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। (भाषा) 
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख