1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. blast in tamilnadu crackers factory

तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

tamilnadu news
Tamilnadu news : तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 3 महिलाओं सहित 8 लोगों की शनिवार को मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
कृष्णागिरि जिले के पझयापेट्टाई में पटाखा फैक्टरी के गोदाम में अचानक एक के बाद एक कई धमाके हुए। पटाखों में विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। 
 
पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास कुछ दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और दमकल सेवा के कर्मी मौके पर पहुंच गए।
Edited by : Nrapendra Gupta
अगला लेख
राजस्थान के जयपुर में बाढ़ से हालात, दौसा में भी भारी बारिश