suvichar
✕

बेंगलुरु ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, रामेश्वरम कैफे में ग्राहक ने छोड़ा बैग, टाइमर लगे IED से धमाका

पुलिस ने तेज की जांच, CM ने बुलाई बैठक

Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (10:50 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने यहां एक लोकप्रिय रेस्तरां में शुक्रवार को हुए कम तीव्रता के बम विस्फोट के मामले में जांच तेज कर दी है। ब्रुकफील्ड क्षेत्र के रामेश्वरम कैफे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध आरोपी की गतिविधियों की तस्वीरें मिली हैं। इस विस्फोट में 10 लोग घायल हुए थे, जिनमें रेस्तरां कर्मचारी एवं ग्राहक शामिल हैं।

ALSO READ: Bengaluru के कैफे में हुआ धमाका बम विस्फोट है, DGP ने कहा संलिप्त लोगों को ढूंढ निकालेंगे
पुलिस के अनुसार, रेस्तरां में एक ग्राहक ने हाथ धोने की जगह के पास एक बैग छोड़ा जिसमें टाइमर लगे आईईडी में विस्फोट हुआ। बैग पकड़े संदिग्ध ने अपनी पहचान छिपाने के लिए टोपी और मास्क पहन रखा था। 
 
इस मामले में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की खबरें हैं लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
बताया जा रहा है कि जांच दल शुक्रवार को हुए विस्फोट और नवंबर 2022 में मंगलुरु कुकर विस्फोट के बीच समानताओं पर गौर कर रहा है।
 
 
बेंगलुरु पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, ‘एंटी सबोटाज’ (विध्वंसक गतिविधि रोधी) दल और फोरेंसिक विश्लेषकों ने जांच करने और नमूने एकत्र करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।
 
इसके अलावा, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के अधिकारी जांच में स्थानीय पुलिस की मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उनके साथ कुछ जानकारियां साझा कीं।
 
इस बीच द रामेश्वरम कैफे की सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक दिव्या राघवेंद्र राव ने एक बयान में कहा कि हम अपनी ब्रुकफील्ड शाखा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी हैं। हम अधिकारियों और प्राधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं और हम उन्हें हर प्रकार की आवश्यक सहायता एवं सहयोग और देखभाल प्रदान कर रहे हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए कामना करते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख