sawan somwar

खाली बोतलें कर रही हैं सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा

Updated: मंगलवार, 12 जून 2018 (14:20 IST)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा किए जाने वाले हमलों को विफल करने के लिए इन दिनों जवान कैंप में बंदूकों के साथ ही खाली पड़ी बोतलों का उपयोग करते हैं। 
 
कोई भी फेंसिंग से कैंप में घुसने का प्रयास करता है तो बोतलों के आपस में टकराने की आवाज आती है। इससे मोर्चे पर तैनात संतरी पहले से अधिक अलर्ट हो जाते हैं। जिस ओर से आवाज आती है उस ओर जवानों द्वारा पूरी तस्दीक की जाती है।
 
सूत्रों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में 40 से अधिक जगहों पर तैनात सुरक्षा बलों के शिविरों में सैकड़ों खाली बोतलों को फेंसिंग पर लटकाया है। कंटीले तारों पर खाली बोतलों की जवानों की सुरक्षा में अहम भूमिका है।
 
समेली में तैनात सीआरपीएफ 111 सी कंपनी के सहायक कमाडेंट रवि खत्री ने बताया कि बोतल संतरी को अलर्ट करने का काम करती है। कहीं से कोई भी घुसपैठिया या जानवर फेंसिंग से अंदर आने की कोशिश करेगा तो चारों तरफ लगी बोतल तार के हिलने से बजने लगेंगी। (वार्ता)
 

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

4.9 तीव्रता से आए भूकंप के कारण टूटा ग्लेशियर, क्या आइस-रॉक एवलॉन्च है तबाही की वजह?

LIVE: नेपाल बाढ़ तबाही में कितने देशों के लोग शामिल, कहां गए 750 लोग, क्या फिर आएगा तांडव?

ब्रांडेड डिब्बा, नकली दवा! हर 3 में से 1 भारतीय को मिल रहा है नकली मेडिकल सामान! जानिए किस शहर में है सबसे ज्यादा खतरा

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर बवाल, US संसदीय आयोग ने उठाए सवाल, RSS को बैन करने की मांग

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अगला लेख