• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP, Shatrughan Sinha, Twitter controversy
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 नवंबर 2016 (20:11 IST)

शत्रुघ्न सिन्हा पर भाजपा का पलटवार

BJP
पटना। नोटबंदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किए गए परोक्ष हमलों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने गुरुवार को पलटवार करते हुए उन्हें (शत्रुघ्न) कांग्रेस में जाने की नसीहत दी है।          
शॉटगन शत्रुघ्न के ट्वीट हमलों का जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने ट्वीट कर कहा, शत्रुघ्नजी परोक्ष रूप से आप क्यूं कांग्रेस का समर्थन करते हैं। भ्रष्टाचारियों और कालाधन वालों से बहुत प्रेम है तो कांग्रेस में ही चले जाइए।
         
पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सिन्हा ने नोटबंदी को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा था कि नोटबंदी पर कराए गए सर्वे प्लांटेड हैं और स्वार्थ से जुड़े हैं।  
 
उन्होंने सर्वेक्षणों के इस स्वार्थपूर्ण खेल को रोकने की भी सलाह दी थी। हालांकि मीडिया में खबर आने के बाद चौतरफा हमलों से घिरे शॉटगन ने अपने ट्विटर हैंडल से विवादस्पद ट्वीटस को अब हटा दिया है। (वार्ता)  
ये भी पढ़ें
मोदी अर्जुन, शाह कृष्ण, सोनिया रावण....