dharma sangrah

गिरफ्तार मॉडल के साथ दिख रहीं ममता बनर्जी, BJP ने जारी किया वीडियो

Updated: रविवार, 24 जुलाई 2022 (00:46 IST)
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मॉडल अर्पिता मुखर्जी से बातचीत करती नजर आ रही हैं, जिनके अपार्टमेंट से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्कूल भर्ती घोटाले के संबंध में 21 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है।वीडियो में मुख्यमंत्री को मुखर्जी से यह पूछते हुए देखा गया कि क्या वह उड़िया फिल्म उद्योग में काम करती हैं, और क्या वह उड़िया अच्छी तरह बोल सकती हैं।

ईडी ने मामले में मुखर्जी और राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है।वीडियो में मुख्यमंत्री को मुखर्जी से यह पूछते हुए देखा गया कि क्या वह उड़िया फिल्म उद्योग में काम करती हैं, और क्या वह उड़िया अच्छी तरह बोल सकती हैं। हालांकि इस वीडियो का सत्यापन नहीं किया गया है।

वीडियो में मंच की पृष्ठभूमि में नकतला उदयन संघ लिखा देखा सकता है, जिस पर मुख्यमंत्री, मुखर्जी और चटर्जी दिखाई दे रहे हैं। नकतला उदयन संघ कोलकाता में दुर्गा पूजा का आयोजन करता है और चटर्जी इसके प्रमुख संरक्षक हैं।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने 25 सेकंड का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, बहुत समय पहले ममता बनर्जी ने खुले मंच से पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी की प्रशंसा की थी, जिनके आवासीय परिसर से ईडी ने 20 करोड़ रुपए की एक छोटी सी राशि बरामद की है। ममता उन्हें और उनके द्वारा किए जा रहे 'अच्छे काम' के बारे में जानती थीं। पार्थ अपनी मर्जी से घोटाला नहीं कर रहे थे।

दूसरी ओर, तृणमलू कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा कि बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और उनका बहुत से लोगों से मिलना-जुलना होता है, लेकिन इससे कुछ भी साबित नहीं होता। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। सिर्फ मंच साझा करने का कोई मतलब नहीं होता।

भाजपा के कई नेताओं को भगोड़ों मेहुल चौकसी और नीरव मोदी के साथ मंच साझा करते देखा गया है। क्या इसका मतलब यह है कि भाजपा नेताओं की भी गलती है? उन्हें इस तरह के निराधार आरोप लगाने बंद करने चाहिए।

मॉडल और अभिनेत्री मुखर्जी ने विभिन्न विज्ञापनों में अभिनय किया है। ईडी ने कहा है कि चटर्जी के शिक्षा मंत्री रहते स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती अभियान में अनियमितताओं के संबंध में की गई छापेमारी के दौरान मुखर्जी के अपार्टमेंट में 21 करोड़ रुपए की नकदी मिली है।(भाषा)

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

अगला लेख