Daily Horoscope
✕

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने ली राहत की सांस

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (16:04 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अपने तेवर नरम कर लेने से भाजपा ने राहत की सांस ली है।
 
प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए केवल 2 दिन बचे है। भाजपा के पास हालांकि इतने वोट हैं कि वह आराम से अपने 8 प्रत्याशियों को राज्यसभा में भेज सकती है लेकिन पार्टी के नौवें प्रत्याशी की जीत के लिए अपने सहयोगी दल सुभासपा के 4 वोट बहुत महत्वपूर्ण हैं।
 
403 सदस्यों वाली उत्तरप्रदेश विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगियों के पास 324 सीटें हैं। अभी हाल ही में नूरपुर सीट से भाजपा विधायक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। समाजवादी पार्टी के 47, बसपा के 19, कांग्रेस के 7 और रालोद का 1 विधायक है।
 
राज्यसभा में 1 प्रत्याशी को जीतने के लिए 37 प्रथम वरीयता के वोटों की जरूरत होती है। अगर गणित के हिसाब से देखें तो 10 में से 8 सीटें भाजपा आसानी से जीत सकती है। 8 प्रत्याशियों को राज्यसभा में भेजने के बाद 28 अतिरिक्त वोट भाजपा के पास है जिसमें सुभासपा के 4 वोट भी शामिल हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आगाह किया था कि अगर भाजपा, सुभासपा की समस्याओं को नहीं सुलझाएगी तो वह आगामी राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी। सुभासपा के पास 4 विधायक हैं। राजभर ने मंगलवार शाम नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और  राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने की घोषणा कर दी थी। (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख