Daily Horoscope
✕

नागरिकता विधेयक पर पश्चिम बंगाल भाजपा का अभियान

Updated: गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (00:19 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हालिया उपचुनाव में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई ने बुधवार को अपनी जिला इकाइयों से नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर घर घर तक पहुंचने का अभियान शुरू करने को कहा है।
 
यह निर्देश ऐसे वक्त आया है, जब केंद्रीय कैबिनेट ने मसौदा कानून को मंजूरी दे दी है और संसद में नागरिकता विधेयक पेश किया जाना है।
 
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने दिन में सभी जिला अध्यक्षों और शीर्ष नेताओं की आपात बैठक बुलायी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश बैठक में मौजूद थे।
 
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संसद में इस विधेयक के रखे जाने और पारित होने पर इस महीने से ही हमें घर घर जाकर अभियान शुरू करने को कहा गया है। हमें इलाके और प्रखंड में हर घर जाकर संपर्क करने और लोगों को विधेयक के बारे में बताने को कहा गया है। लोगों तक पहुंचने के लिए छोटी छोटी जनसभाएं और संगोष्ठियां वगैरह भी करेंगे।
 
करीमपुर, कालियागंज और खड़गपुर सदन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को प्रदर्शन खराब रहा है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख