Hanuman Chalisa
✕

BJP सांसद से हुई चूक, वंदे भारत को लेकर नीतीश कुमार को बता दिया 'प्रधानमंत्री'

Updated: मंगलवार, 27 जून 2023 (23:54 IST)
गया। बिहार में भाजपा के एक सांसद ने मंगलवार को पटना और रांची के बीच शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। औरंगाबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे सुनील कुमार सिंह गया आए थे, जहां उक्त सेमी हाई स्पीड ट्रेन का ठहराव था।औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में गया जिले का एक हिस्सा शामिल है।
 
सिंह ने इस अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि  मैं दक्षिण बिहार के लोगों को यह अनमोल उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं। सुनील कुमार सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्थान पर प्रधानमंत्री नीतीश कुमार कह देने की चूक वाला वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि इस वीडियो उन्हें कुछ सेकंड के भीतर ही अपनी गलती को ठीक करते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ अपना बयान दोहराते हुए देखा जा सकता है। उसमें उन्हें भाजपा की गया जिला इकाई के प्रमुख प्रेम प्रकाश चिंटू के साथ खड़े देखा जा सकता है।
 
दरअसल, संयोग से सिंह पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीबी सहयोगी थे। उन्होंने 1998 में पहली बार समता पार्टी के टिकट पर अपनी सीट जीती थी और 2009 में जदयू के उम्मीदवार के रूप में औरंगाबाद सीट से फिर विजयी हुए थे। नीतीश कुमार द्वारा पहली बार भाजपा से नाता तोड़ने के एक साल बाद सिंह लोकसभा चुनाव से पहले 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे। आज उक्त ट्रेन के मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों पर भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतिम पडाव पटना में स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्रेन का स्वागत किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख