Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Rajashthan : भाजपा विधायक वापस लौटाएंगे आईफोन, जानिए क्यों

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (13:09 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार ने सदन को कागजरहित बनाने के उद्देश्य से विधानसभा के सभी 200 विधायकों को बुधवार को आईफोन दिए थे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तय किया है कि राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को देखते हुए उसके विधायक ये आईफोन वापस कर देंगे।

ALSO READ: राजस्थान की गहलोत सरकार का फैसला, विधायकों को बांटे जाएंगे आईफोन 13
 
कांग्रेस सरकार ने पिछले साल भी सभी 200 विधायकों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट पेश करने के बाद एपल के आईपैड बांटे थे। मुख्यमंत्री के बुधवार को बजट पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी और सभी विधायकों को सदन से बाहर निकलते समय आईफोन-13 दिया गया। आईफोन की कीमत 70,000 रुपए से अधिक है।
 
सत्ताधारी पार्टी के विधायक ने कहा कि सदन कागजरहित होने जा रहा है और सदन के सदस्यों को 'हाईटेक' बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जलदाय विभाग के मंत्री महेश जोशी ने कहा कि तंत्र को कागजरहित करने और विधायकों को 'हाईटेक' बनाने के लिए स्मार्टफोन दिए गए हैं। हालांकि विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस सरकार के तोहफे को वापस करने का निर्णय किया है। 200 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 71 विधायक हैं।
 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने देर रात प्रधानमंत्री कार्यालय, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को 'टैग करते हुए ट्वीट में कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़ और अन्य विधायकों से चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि भाजपा के सभी विधायक राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए आईफोन वापस करेंगे।
 
भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि कागजरहित होना और 'हाईटेक' बनना स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन इतनी बड़ी राशि खर्च करना और वह भी तब जब राज्य की अर्थव्यवस्था खराब स्थिति में हो उचित नहीं है।

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख