suvichar

BJP नेता समेत परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या, 1 घायल

Updated: मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (10:21 IST)
खूंटी। झारखंड में खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के हेटगोवा गांव में अपराधियों ने भाजपा नेता मागो मुंडू तथा उनकी पत्नी और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य महिला को घायल कर दिया।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कल रात कुछ अपराधियों ने भाजपा नेता और 20 सूत्री के प्रखंड उपाध्यक्ष मांगो मुंडू के घर धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने मागो मुंडू (55), पत्नी लखमनी मुंडू (45) तथा पुत्र लिपराय मुंडू (25) को घर से बाहर निकालकर गोली मार दी।
 
इस घटना में मागो मुंडू और लिपराय मुंडू की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर अपने घर से बाहर निकली एक अन्य महिला नौरी मुंडू को भी अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। 
 
सूत्रों ने बताया कि घायल लखमनी मुंडू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। नौरी मुंडु को इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख