Hanuman Chalisa

गुस्से में पुलिस से भिड़ गए भाजपा नेता, वाइरल हुआ वीडियो

Updated: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (08:51 IST)
चेन्नई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई जिले में भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन जुलूस को लेकर पुलिस के साथ कहासुनी हो गई। 
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह गुस्से में पुलिस के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद विपक्षी द्रमुक ने रविवार को उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो वहीं अन्नाद्रमुक सरकार ने भाजपा नेता की टिप्पणी की निंदा की।
 
राजा कई बार अपनी टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहे हैं। शनिवार को मिय्यपुरम गांव में उनकी पुलिसकर्मियों के साथ बहस हुई जिसमें उन्होंने बल को हिंदू विरोधी और अत्यधिक भ्रष्ट कहा।
 
अदालत के एक आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने एक खास मार्ग से जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी। इससे राजा नाराज हो गए। राजा ने हालांकि पुलिस की दलील को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। 
 
द्रमुक के आयोजन सचिव आर एस बराथी ने रविवार को एक ट्वीट में तमिलनाडु सरकार से मांग की कि पुलिसकर्मियों और न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी को लेकर राजा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
 
तमिलनाडु के वरिष्ठ मंत्री डी जयकुमार ने पुलिस के खिलाफ उनकी टिप्पणी की निंदा की और कहा कि सरकार कार्रवाई करने पर विचार कर रही है और कानूनी विशेषज्ञों के साथ राय ली जा रही है। उन्होंने यह उम्मीद भी व्यक्त की कि अदालत न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी के लिए राजा के खिलाफ अपने आप कार्रवाई करेगी।
 
मंत्री के बयान के कुछ ही घंटों बाद पुडुकोट्टई जिले में तिरूमयम पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत भाजपा नेता राजा, दो भाजपा पदाधिकारियों और हिंदु संगठनों के पांच स्थानीय नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
धर्म के आधार पर शत्रुता को बढ़ावा देना, गैर कानूनी ढंग से इकट्टा होना,सार्वजनिक उपद्रव, अश्लील शब्दों का इस्तेमाल, सरकारी कर्मचारी को अपने कर्तव्य का पालन करने से रोकना और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराएं शामिल हैं।
 
तिरूवरूर जिले में गणेश चतुर्थी जुलूस के मद्देनजर एक बैठक को संबोधित करते हुए राजा ने रविवार को कहा कि उनकी टिप्पणियां चुनिंदा रूप से संपादित थीं, और प्रसारित की जा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं के पक्ष में बोलने वाले किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है। (भाषा) 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख