Hanuman Chalisa
✕

भाजपा नेता का विवादित बयान, तीन तलाक के कारण मुस्लिम महिलाएं वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (08:54 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा से भाजपा विधायक विष्णु सेठी ने ट्रिपल तलाक पर एक विवादित बयान देते हुए कहा कि तीन तलाक के कारण मुस्लिम महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बयान पर बवाल मच गया। इस पर सेठी ने कहा कि वह अपने बयान पर अभी भी कायम है।
 
विष्णु सेठी ने कहा कि मैंने जो कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है। यहां तक कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में तीन तलाक नहीं है। पीड़िताएं हमारी बेटियां है। कई रिपोर्ट इस ओर इशारा करती है कि तीन तलाक से पीड़ित महिलाएं वेश्यावृत्ति के दलदल में फंसती जा रही हैं।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संसद में बिल पास होने के बाद राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी से 'तीन तलाक' के खिलाफ देश में अब कानून बन गया है। इसमें मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात मिल गई है। इस कानून में तीन तलाक देने वाले पुरुषों के खिलाफ कड़े कानून के प्रावधान हैं।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

अगला लेख