Daily Horoscope
✕

कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (14:27 IST)
बेंगलुरु। मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ बनाए गए उसके तीन वीडियो विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगा दी।
 
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति ( केपीसीसी ) द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के बाद यह रोक लगाई गई है। 
 
समिति ने शुक्रवार को मीडिया को इन विज्ञापनों को दिखाने से रोका था। उसने कहा था कि ये विज्ञापन चुनाव आयोग के दिशा - निर्देशों का उल्लंघन करते हैं। यहां 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। 
 
केपीसीसी की ओर से पार्षद वी एस उगरप्पा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर एमसीएमसी ने यह कार्रवाई की। केपीसीसी ने इन विज्ञापनों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। 
 
आदेश में कहा गया, 'सूचना और जनसंपर्क विभाग के आयुक्त हर्षा पी एस ने अपने आदेश में 35-35 सेकेंड के 'जन विरोधी सरकार', 'विफल सरकार' और 50 सेकेंड के 'मूरु भाग्य' के प्रसारण पर रोक लगा दी।'
 
इन तीनों दृश्यात्मक विज्ञापनों की इजाजत भाजपा के राज्य कार्यालय सचिव गणेश याजी को 22 अप्रैल को दी गई थी।
 
उगरप्पा ने अपनी शिकायत में कहा कि ये विज्ञापन भारतीय दंड संहिता के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत हैं। (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख