dharma sangrah

MLA ने कनिष्ठ अभियंता से कराई उठक-बैठक, वीडियो वायरल होने के बाद मांगी माफी

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2019 (08:54 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में पीडब्ल्यूडी के एक कनिष्ठ अभियंता को सत्तारूढ़ बीजद के नवनिर्वाचित विधायक सरोज कुमार मेहर द्वारा जबरन उठक-बैठक कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी।
 
पटनागढ़ से विधायक मेहर ने दावा किया कि उन्होंने लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए यह कदम उठाया था। इस बीच, अभियंता की पत्नी ने मेहर के खिलाफ पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई है।
 
मेहर ने कहा, 'मुझे इस घटना के लिए खेद है। लेकिन, मुझे जन आक्रोश के मद्देनजर इंजीनियर को उठक-बैठक करने के लिए कहने को मजबूर होना पड़ा। सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता होने को लेकर लोग नाराज थे और यदि मैंने उन्हें उठक-बैठक करने के लिए नहीं कहा होता तो वे लोग अभियंता (इंजीनियर) को नुकसान पहुंचा सकते थे।' उन्होंने कहा, 'स्थिति मेरे नियंत्रण में नहीं थी क्योंकि गुस्साए लोग दोषी इंजीनियर के लिए सजा की मांग कर रहे थे।'
 
जिलाधिकारी अरिंदम डाकुआ ने कहा कि इस मामले में पटनागढ़ के उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने इस घटना पर पटनागढ़ के उपजिलाधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेहर अभियंता को फटकार लगाते हुए और उसे बीच सड़क पर 100 बार उठक-बैठक करने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं। मेहर ने अभियंता को भीड़ द्वारा पिटवाने की भी धमकी दी जिसके बाद वह सड़क पर उठक-बैठक करते हुए नजर आ रहा है।
 

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

किसान ने चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, एक साल बाद मिले तो दीमक चट कर चुकी थी पूरी रकम! [VIDEO]

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

परिसीमन विधेयक पर संसद में सस्पेंस, क्या अगले 10 दिनों में अमित शाह चलने वाले हैं मास्टर स्ट्रोक?

यूपीआई ट्रांजैक्शन चार्जेस पर वित्त मंत्रालय की सफाई: आम जनता के लिए P2P ट्रांसफर पूरी तरह निशुल्क रहेंगे

मध्यप्रदेश में कई जिलों में आफत की बारिश, भोपाल में 7 इंच बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में नदी-नाले उफान पर, निचले इलाके में जलभराव

अगला लेख