biodatamaker
✕

बिटकॉइन मामले में बड़ा खुलासा, पूर्व विधायक पर कसा शिकंजा

Updated: मंगलवार, 8 मई 2018 (08:27 IST)
गांधीनगर। गुजरात में सनसनीखेज बिटकॉइन मामले में कुछ नए खुलासे होने के साथ ही इस मामले के संदिग्ध पूर्व विधायक नलिन कोटडिया के खिलाफ शिकंजा और भी कसता नजर आ रहा है।
 
उधर गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हुए कोटडिया ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ बड़े लोग उन्हें फंसाना चाहते हैं और यहां तक कि उनका एनकाउंटर भी किया जा सकता है।
 
इस मामले की जांच कर रही सीआईडी क्राइम ने कोटडिया के करीबी समझे जाने वाले राजकोट के ननकुभाई अहिर को पकड़ कर उनके पास से 25 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। यह पैसे इस मामले में पहले ही गिरफ्तार मुख्य साजिशकर्ता किरीट पालडिया ने कोटडिया के लिए दी जाने वाली कुल 66 लाख रुपए की राशि के हिस्से के तौर पर फरवरी में भेजे थे।
 
इसके अलावा अलग से 10 लाख रुपए भी भेजे गए थे। सीआईडी क्राइम के डीआईजी दीपंकर त्रिवेदी ने बताया कि इस मामले में कोटडिया के साले की भी भूमिका को लेकर उनसे पूछताछ होनी है पर उनका भी कुछ अता पता नहीं है।
 
ज्ञातव्य है कि यह मामला सूरत के बिल्डर शैलेश भट्ट ने दायर किया था। उनका आरोप था कि उनके पूर्व कारोबारी भागीदार पालडिया और कोटडिया के इशारे पर उन्हें फरवरी में अमरेली पुलिस ने अगवा किया था और उनसे 12 करोड़ रुपए कीमत के बिटकॉइन हड़प लिए गए थे।
 
इस मामले में अमरेली के तत्कालीन एसपी जगदीश पटेल, एलसीबी के इंस्पेक्टर अनंत पटेल को भी पहले ही पकड़ा जा चुका है। बार-बार समन के बावजूद कोटडिया अब तक पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए हैं। (वार्ता) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख