ramcharitmanas
✕

बिहार में स्टार्टअप के लिए 4635 आवेदन, मात्र 29 को ही मिला प्रोत्साहन

Updated: रविवार, 6 मई 2018 (12:22 IST)
पटना। स्टार्टअप के प्रचार प्रसार पर भारी रकम खर्च किए जाने के बावजूद बिहार में स्टार्टअप के लिए अब तक प्राप्त 4635 आवेदनों में से मात्र 53 को योग्य पाया गया। हालांकि उनमें से भी मात्र 29 को 71 लाख रूपये का वित्तीय प्रोत्साहन दिया गया।
 
राज्य में 500 करोड़ रूपए के कोष के साथ पिछले वर्ष शुरू की गई बिहार स्टार्टअप योजना के आनलाइन पोर्टल पर कुल 4635 आवेदन मिले और इनमें भी अधिकांश आटा चक्की, पान की दुकान और आटो रिक्शा की खरीद से जुड़े थे। इन आवेदनों में से 53 को स्टार्टअप के योग्य पाया गया और 29 को पहली किश्त के तौर पर 71 लाख रूपये का भुगतान किया गया। हालांकि राज्य में स्टार्टअप के प्रचार प्रसार पर हर 295 लाख रूपए खर्च किए जा चुके हैं।
 
बिहार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शायद स्टार्टअप के तहत आवेदन भरने वाले इसके बारे में वेबसाइट पर दी गयी जानकारी को ठीक से पढ़ नहीं पाए इसलिए दुकान आदि खोलने को लेकर भी उन्होंने आवेदन डाल दिया।
 
उन्होंने कहा कि इस नीति का मुख्य उद्देश्य है ऐसे कारोबार लगाने में मदद करना, जो नवोन्मेषी हों, जिसकी उयोगिता हो और जिससे लोगों को फायदा हो पर जानकारी के अभाव में लोग पारंपरिक काम धंधों को भी स्टार्ट अप मानकर आवेदन डाल रहे हैं।
 
सिंह ने कहा कि स्टार्टअप की जानकारी रखने वाले जिन युवाओं द्वारा जो भी आवेदन दिए गए हैं उनकी प्रारंभिक जांच के बाद उनका चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 53 स्टार्टअप ऐसे हैं, जिन्हें मानदंडों के अनुरूप सही पाया गया।
 
बिहार स्टार्टअप नीति 2017 के कार्यान्वयन के लिए बिहार स्टार्टअप फंड ट्रस्ट का गठन किया गया है तथा 500 करोड रूपये प्रारंभिक कोष का सृजन किया गया है।
 
बिहार स्टार्टअप फंड ट्रस्ट द्वारा उद्योग विभाग के प्रधान सचिव अथवा सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति स्टार्टअप के सभी आवेदनों की प्रारम्भिक समीक्षा करती है। (भाषा) 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

LIVE: पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

अगला लेख