Daily Horoscope
✕

शोपियां में 5 आतंकी ढेर, आतंकियों में एक प्रोफेसर

Updated: रविवार, 6 मई 2018 (12:55 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर सद्दाम पडर और कश्मीर विश्वविद्यालय का असिसटेंट प्रोफेसर भी शामिल है। 

पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने ट्वीट किया, 'बडीगाम जैनापुरा शोपियां में मुठभेड़ खत्म हुई , पांचों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शाबाश बहादुरों - सेना / सीआरपीएफ / जम्मू - कश्मीर पुलिस।' 
 
शोपियां में बडिगाम इमाम साहिब में आतंकवादियों की छिपे होने की खुफिया सूचना के बाद सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। गांव से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को बंद करने के बाद जब सुरक्षा बल गांव में आगे की ओर बढ़ रहे थे तो छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
 
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सद्दाम पडर और बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते खुद आतंकवाद की राह पर चल निकले कश्मीर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर समेत चार आतंकियों को ढेर कर दिया। 
 
गांव की घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव की घेराबंदी के बाहर सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

अखिलेश बताएं, उनके लिए कुरान बड़ा है या संविधान : राजभर

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

अगला लेख